Skip to main content

Posts

Etawah News : बहुजन समाज पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 68वां जन्मदिन केक काट धूमधाम से मनाया।

संवाददाता आशीष कुमार इटावा  जसवंतनगर : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 68वां जन्मदिन केक काट धूमधाम से मनाया,           बसपा नेता हाशिम खान  संयोजककर्ता ने नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित हुए  कार्यक्रम में पूर्व सेक्टर प्रभारी रविंद्र सिंह सोनू ने केक काटा तथा सभी ने उनकी दीर्घायु की कामना की और मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर कांशीराम जी से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए दलितों पिछड़ों कमजोरों को ऊपर उठाने के लिए पूरी जिदगी संघर्ष किया है और करती रहेंगीं। जब-जब बसपा की सरकार आई है । बहनजी ने अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके कार्यकाल में लाखों युवाओं को नौकरियां मिलीं विश्वविद्यालय चिकित्सालयों का निर्माण कराया गया।            पूर्व जिला सचिव नागेंद्र जाटव तथा पूर्व नगर अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बहन मायावती ने बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर, का...

Etawah News : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने मनुस्मृति दहन दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

ब्यूरो संवाददाता इटावा : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में ग्राम रजमऊ इटावा मेंमनुस्मृति दहन दिवस को संकल्प दिवस के रूप में आहूत किया गया जिसमें ABSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने 1927 में आज के दिन एक ऐसा ग्रंथ जो समाज में विषमता व नफरत फैला रहा था देश की एकता अखंडता को विखंडित कर रहा था को दहन कर सर्वजन के कल्याण के लिए सर्वमान्य सिस्टम /संविधान देने का संकल्प लिया था। इसलिए संगठन ने आज बाबा साहब के संकल्प को बहुजन समाज के मध्य दोहराने की इसलिए आवश्यकता समझी क्योंकि यह वंचित बहुजन समाज बाबा साहब के संघर्ष एवं बलिदान को भुलाता जा रहा है और वर्तमान व्यवस्था संविधान से इतर मनु विधान के आधार पर देश में माहौल बनाने का कार्य कर रही है जो बहुजन समाज के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है साथ में कहा कि इस देश के वंचित बहुजन समाज को बाबा साहब ने अपने और अपने परिवार का बलिदान देकर जो सम्मान संविधान व अधिकार दिलाए वह सब खतरे में है शिक्षा को छीलने का षड्यंत्र किया जा रहा है साथ ही रोजगार को छीनने के लिए निजीकरण आउटसोर्सिंग लेटरल भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। कथित सनात...

Etawah News: आगामी 29 दिसम्बर को स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण, पूरे प्रदेश से आयेंगे सेनानी वंशज

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में 29 दिसम्बर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होने वाले स्वतत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।  कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये वैठक रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भवन पक्का तालाब चौराहा पर आहूत की गई जिसमे सेनानी परिजनों को आमंत्रण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन बेटू ने बताया जिले एवं प्रदेश के सभी सेनानी व उनके आश्रितों को आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम में तात्या टोपे के वंशज विनायक राव टोपे, भगत सिंह के साथी के वंशज क्रांति कटियार, बॉबी दुबे आजाद, असफाक उल्ला खा के पौत्र आदि उपस्थित रहेंगे। इसके साथ पूरे प्रदेश के सेनानियों सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।  उन्होंने सेनानी आश्रितो से जिलाधिकारी द्रारा बनाया गया आश्रित प्रमाण पत्र अथवा सेनानी के जेल का प्रमाण पत्र, पेन्शन बुक साथ मे लाने का अनुरोध करते हुये शहर के समस्त प्रबुद्ध जनों से सम्मेलन में उपस्थित रहने की अपील की।

Etawah News: श्रीमदभगवतगीता जयंती आयोजन समिति ने गुरुओं व छात्रों संग बनाई मानव श्रृंखला

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : श्रीमदभगवतगीता जयंती आयोजन समिति इटावा द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में मानव श्रृंखला का निर्माण कर नित्य गीता स्वध्य्याय हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण कर नित्य गीता स्वाध्याय संकल्प मंत्र "भगवान श्री कृष्ण एवं भारत माता का स्मरण कर, मैं ईश्वर द्वारा प्रदत्त श्रेष्ठतम श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान को धारण कर, स्वयं के जीवन में परिवर्तन तथा समाज में श्रेष्ठ जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए, मैं नित्य गीता स्वाध्याय का संकल्प लेता हूं और इस संकल्प का मैं दृढ़ता से पालन करूंगा" को उपस्थित सभी शिक्षकों, शिक्षिका बहनों के साथ सभी विधार्थियो ने दोहराते हुए संकल्प ग्रहण किया।  इस पुनीत कार्य में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा, भारत स्काउट और गाइड इटावा,भारत विकास परिषद इटावा तुलसी, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद इटावा, संस्कार भारती इटावा सहित अन्य शैक्षिक, बौद्धिक व सामाजिक संगठनों का से जुड़े लोगों का भरपूर सहयोग रहा। सभी संगठनो के संयुक्त आवाहन पर आज जनपद भर के अधिकांश वित्त विहीन एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गीता जयन्ती...

Etawah News: ओबीसी, एससी, एसटी सेवा समिति ने धूम धाम से मनाई चौ.चरण सिंह की जयंती

संवाददाता: आशीष कुमार जसवंतनगर ( इटावा): जसवंतनगर में ओबीसी, एससी, एसटी सेवा समिति ने धूमधाम चौ.चरण सिंह की जयंती मनाई गई।           नगर के रेलमंडी में स्थित एक मैरिज होम में ओबीसी, एससी, एसटी सेवा समिति ने धूमधाम चौ.चरण सिंह जयंती का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत संगठन द्वारा ग्रामीण प्रतिभा खोज कार्यक्रम पर चर्चा की गई।       इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरेश यादव, संगठन के उपाध्यक्ष हरीश यादव, मेघावृत, प्रदेश अध्यक्ष सनी माधव, मंजू यादव, संत प्रकाश, मुनेश, राजीव शाक्य, राजनेश, राजबेटी गोयल, राहुल, सोहित, हासिम खा, मनोज, ब्रह्मा नंद, राजकिशोर, दिनेश कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Etawah News: प्रधानमंत्री रोजगार योजना शिविर का आयोजन किया गया

संवाददाता: आशीष कुमार जसवंतनगर( इटावा ): जसवंतनगर के ग्राम जुगौरा में शिक्षित वेरोजगार युवाओं, महिलाओं व किसानों के लिए स्वरोजगार योजना के तहत प्रधानमंत्री रोजगार योजना शिविर का आयोजन किया गया। विवरण के अनुसार शिक्षित बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्थायी स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय केंद्र सरकार द्वारा प्रधान मंत्री रोज़गार योजना (PMRY) 2023-24 शुरू की गई थी। सरकार प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत व्यवसाय, और सेवा क्षेत्रों में अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। केंद्र सरकार की इस प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2023-24 के तहत, बैंकों से ऋण प्रदान करके बेरोजगार युवाओं / महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। यह योजना व्यापार, विनिर्माण और व्यापार और सेवा क्षेत्रों में उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। भारत सरकार प्रधान मंत्री रोजगार योजना के तहत, देश के बेरोजगार युवाओं के लिए अपना रोजगार शुरू करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। इस प्रधान मंत्री रोजगार योजना के तहत मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जन जाति (S...

Etawah News : आगामी 20 को होगा रोजगार मेले का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं टीवी कौशल विकास मिशन इटावा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।  उक्त रोजगार मेले में सिक्योरिटी एण्ड इण्टेलीजेंस सर्विस, जेनेवा क्रॉप साइंस प्रा0लि0, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0 लि0, एस0बी0आई0 लाइफ इन्श्योरेन्स प्रा0लि0 एवं एल0आई0सी0 इटावा कुल 05 कम्पनियां 341 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने मेले में भाग लेने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यार्थियों को सूचित किया है कि दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे अपने बायोडेटा/सीवी, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर इटावा में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों। मेले में प्रतिभाग करने के लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा।