Etawah News : कोलकाता में मेडिकल कालेज की डॉक्टर की हत्या की सीबीआई जांच कराके हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए-आईएमए
ब्यूरो संवाददाता इटावा : कोलकाता के मेडिकल कालेज की जूनियर रेजिडेंट एमडी की डॉक्टर छात्रा की हत्या के विरोध में न्याय की गुहार लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डा . एम . एम . पालीवाल के नेतृत्व में आईएमए इटावा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ईदगाह से शास्त्री चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। कोलकाता के मेडिकल कालेज में हुई डॉक्टर की जघन्य हत्या के विरोध में अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए आईएमए इटावा के सभी डॉक्टर पालीवाल क्लीनिक से अपने हाथों में कैंडल लेकर शास्त्री चौराहा तक पैदल चले और वहां पर एकत्र होकर सभी ने डॉक्टरों की सुरक्षा के साथ सीबीआई जांच कराकर हत्या में शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। आईएमए के पदाधिकारियों डा . एम . एम . पालीवाल , डा . एस . सी . गुप्ताडा . वी . के . गुप्ता , डा . पी . सी . पांडेय , डा . शोभित मेहरोत्रा , डा . अंकित पालीवाल व हॉस्पिटल स्टाफ ने सरकार से ...