Etawah News: बैंक कर्मी के शांति यज्ञ में नम आंखों के साथ लोगों ने डाली आहुतिया, हर किसी ने स्वर्गीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र के नगला भगवंत निवासी एक बैंक में सहायक फील्ड आफीसर के पद पर काम करने वाले 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार यादव द्वारा कई महीनों तक उसे बैंक से तनख्वाह न मिलने पर डिप्रेशन में आकर पिछली 15 मई को अपनी जीवनलीला खतम कर ली गई थी, जिससे पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया था। ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय देवेंद्र जसवंत नगर के वरिष्ठ पत्रकार रामवीर सिंह यादव का सगा छोटा भाई था। उसके निधन पर शोकाकुल परिवार को ढाढस बधाने स्वयं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव उसी दिन रामवीर सिंह यादव के घर पहुंचे थे। बुधवार को स्वर्गीय देवेंद्र कुमार यादव की स्मृति में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस शांति यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम स्थल रामवीर सिंह यादव के जमुना बाग स्थित बर्फानी भवन पर पहुंचकर शांति यज्ञ में आहुतियां डाली और मृत आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों विशेषकर स्वर्गीय के पिता जगदीश चन्द्र यादव और मां को ढाढस बंधाया। अन्य परिजनों को भी ढाढस दिलाया गया। समाज सेवा समित...