ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज कैस्त जसवंतनगर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तीन दशक पूरे होने पर विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कोलेज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन व छात्र छात्राओ को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हुआ। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनपद अपर न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा श्री रूपेंद्र सिंह टोंगर जी एवं कॉलेज के प्रवन्धक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी ने सामूहिक द्वीप प्रज्वल्लित कर किया। मुख्य अतिथि जनपद अपर न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा श्री रूपेंद्र सिंह टोंगर जी के साथ तहसीलदार नेहा सचान, एस.एच.ओ. अनुज चौधरी आदि गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि जनपद अपर न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा श्री रूपेंद्र सिंह टोंगर ने उपस्थित छात्र छात्राओ को नालसा पोर्टल, हेल्पलाइन नम्बर 15100, अनुसूचि...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें