Skip to main content

Posts

Etawah News : ग्राहक सेवा केन्द्र का किया गया शुभारंभ

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बड़ौदा यू पी बैंक ताखा के ब्रांच मैनेजर प्रमोद बंसल जी, मैग्नोट कंसलटेंसी से डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर मनोज कुमार कुशवाहा जी ने ग्राहक सेवा केंद्र नगला कल्यानपुर भरतीया चौराहा ताखा केंद्र का शुभारंभ किया गया नए बैंक मित्र अनुज कुमार मिश्रा जी का बड़ौदा यू पी बैंक परिवार में बहुत-बहुत स्वागत है  केंद्र उद्घाटन में आए शाखा प्रबंधक महोदय एवं बीसी कॉरपोरेट दोनों लोगों का बहुत-बहुत स्वागत किया गया जिसमें ब्रांच मैनेजर जी द्वारा ग्राम पंचायात के लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना एवं बैंकिंग से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई केंद्र संचालक अनुज कुमार मिश्रा ने ग्राम पंचायत के लोगों को अवगत कराया की ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से आप सभी को बैंकिंग सुविधा आपके क्षेत्र में हमारे द्वारा दी जाएगी आप लोग सेवाओं का लाभ हमारे केंद्र पर आकर ले सकते हैं।अनुज कुमार मिश्रा जी को हमारी तरफ से यह केंद्र हमेशा उच्चतम शिखर पर आगे रहे

Etawah News : एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी रही प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा : विकास भवन इटावा : प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद से इनका स्थानांतरण उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लखनऊ में अपर प्रबंधक निदेशक के पद पर हुआ है। मंगलवार को शाम विकास परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।  इससे पहले सहारनपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात रही हैं। वह अनुशासन प्रिय, बेहद ईमानदार और काम के प्रति समर्पित प्रशासनिक अधिकारी हैं। वह लापरवाह अधीनस्थ कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने में विश्वास रखती है। जनता के प्रति गहरी संवेदनशीलता रखती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सुधार को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा है और सक्रिय रूप से काम किया है। उनकी आधुनिक  दृष्टि और विचारशीलता के कारण उन्होंने सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई दिशाएं स्थापित की हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधानिक मूल्यों के प्रति गहरा लगाव है। उन्होंने इटावा जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता और विश्वास के कारण म...

Etawah News: ऑटो में सवार महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): नेशनल हाईवे की सर्विस रोड़ पर जसवंतनगर ब्लाक के समीप वन विभाग ऑफिस के सामने ऑटो से इटावा जा रही एक 60 वर्षीय महिला एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।       विवरण के अनुसार नगर के मोहल्ला  कटरा बिल्लोचयान की रहने वाली परवीन जो अपनी बेटी शबीना के इलाज के लिए ऑटो से इटावा जा रही थी तभी ब्लॉक के समीप सामने से विपरित दिशा की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में किनारे पर बैठी परवीन सड़क पर गिर गई जिसे गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिस कारण परवीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके से ऑटो चालक तथा ट्रैक्टर ड्राइवर अपने-अपने वाहनों को भगा ले गये। मौके पर पहुंचे सिटी इंचार्ज ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह  ने शव का पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Etawah News: नई मंडी में पुलिस सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग पर एसपी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में आज नवीन मंडी के व्यापारियों ने कचहरी पहुंचकर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह को ज्ञापन सोपा ज्ञापन में मांग करते हुए कहा नवीन मंडी परिसर में हजारों व्यापारी एवं किसान प्रतिदिन आते हैं उनकी सुरक्षा व्यवस्था होना अति आवश्यक है बुधवार की रात को नवीन मंडी स्थित फल विक्रेताओं की लगभग आठ दस दुकानों में आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। मंडी परिसर में आए दिन शरारती लोग घुस आते हैं और वहां पर शराब एवं जुआ खेलते हैं। नवीन मंडी परिसर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और रात्रि में पुलिस ग्रस्त बढ़ाई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन नई मंडी अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा जिला प्रवक्ता इकरार अहमद समाजसेवी अब्दुल मन्नान राईन, युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा मुहम्मद उवैश, समीर राईन,रजीत सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में मंडी के व्यापारी उपस्थित रहे।

Etawah News: सेन्ट पीटर्स में आयोजित हुआ सिल्वर जुबली सेलीब्रेशन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवंतनगर : सेन्ट पीटर्स सी० से० स्कूल जसवंतनगर में सिल्वर जुबली सेलीब्रेशन का शानदार आयोजन किया गया। क्रार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मार जोसफ पेरूम्थोटट्म ( मेट्रोपोलिटन आर्च विशप ऑफ चंग्नाचेरी ) विशिष्ट अतिथि, श्रद्धय डॉ राफीमंजली ( आर्च विशप ऑफ आगरा), परम आदरणीय अल्बर्ट डिसूजा (आर्च विशप इमेरिटस ऑफ आगरा ), आदरणीय मार थोमस पाडियथ (ऑग्जिलरी विशप ऑफ इटावा- जयपुर) जसीन्था सिबेस्टियन एन०एस० ( सुपीरियर जनरल) ने द्वीप प्रज्जवलित करके की। तत्पश्चात स्टेज ओपनिंग में चंद्रयान के मॉडल को शानदार तरीके से उतारा गया। स्कूल प्रिंसीपल फादर थॉमस एजीकार्ड ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अनेका नेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। जहाँ छोटे-छोटे बच्चों ने अपने डकलिंग डांस, जापानी डांस से सभी अतिथियों का मन मोह लिया वहीं पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल प्रयोग के प्रति जागरूकता जैसे कार्यक्रम से समाज को संदेश दिया। रंगारंग कार्यक्रमों की श्रंखला में राजस्थानी, देशभक्ति, शिवशक्ति जैसे शास्त्रीय डांस ने दर्शकों की तालियों को रूकने न...

Etawah News : एसएसपी इटावा ने गुरूनानक जयंती के अवसर पर गुरूद्वारे पहुचकर सिक्ख बन्धुओं को दी बधाइयाँ

संवाददाता : गुलशन कुमार  इटावा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरूद्वारे पर जाकर सभी को बधाईयाँ दी गयी तदोपरान्त महोदय द्वारा सभी सिक्ख बन्धुओं को सन्देश देते हुये कहा गया कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है जहाँ सभी धर्मों को “सर्वधर्म समभाव की भावना जाग्रत करते हुये सभी सिक्ख बन्धुओं को चिड़ियों से मै बाज लडाऊ, गीदड़ों को मैं शेर बनाऊ, सवा लाख से एक लडाऊ, तभी गोबिंद सिंह नाम कहाउँ” देते हुये लख-लख बधाईयाँ दी गयी ।

Etawah News : विश्व सीओपीडी दिवस पर विशेषज्ञों ने सीओपीडी के जोखिम को कम करने के तरीके बताएं

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: क्रानिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों को सर्दी व बदलते मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। विश्व सीओपीडी दिवस पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के पल्मोनरी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैफ़ई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए कुलपति डॉ प्रभात कुमार सिंह ने कहा है कि क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) यानी कि लंबे समय तक फेफड़ों में समस्या आने से सांस लेने में परेशानी होना। जो विश्व सीओपीडी दिवस नवंबर माह के तीसरे बुधवार को मनाया जाता है। और इस दिन को जागरूकता के रूप में मनाया जाता है। इस बीमारी को पूर्णतया खत्म नहीं किया जा सकता है, परंतु जागरूकता के जरिये व समय पर उक्त परेशानी का पता लगने पर  बीमारी का इलाज संभव हो सकता है।सैफ़ई रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर व डीन डॉ आदेश कुमार ने कहा कि पूरे विश्व में बीमारियों से मृत्यु के मामले में सीओपीडी तीसरा प्...