Skip to main content

Posts

Etawah News: आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव बने बलवीर सिंह जाटव

संवाददाता रिषीपाल सिंह  इटावा -सिविल लाइन स्थित डॉ0 भीमराव आम्बेडकर बुद्ध बिहार में बलवीर सिंह जाटव को आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी के कार्यकताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया । प्रदेश सचिव बलवीर जाटव ने सबसे पहले बुद्ध बिहार में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भीम आर्मी चीफ़ एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद व आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ जी का में तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। जिन्होंने मुझ पर विश्वास करके हमें प्रदेश सचिव,और मंडल प्रभारी कानपुर मंडल की जिम्मेदारी दी है। इस दौरान उपस्थित रहे मंडल संयोजक जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम,भीम आर्मी जिला संयोजक गौरव गौतम ,जिला प्रभारी विनय यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष हर्ष चौधरी,पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मोहित गौतम ,पूर्व प्रधान लाल सिंह जाटव ,धर्मवीर दिवाकर, सुंदरम बौद्ध ,ब्लॉक संयोजक सिद्धार्थ गौतम ,इमरान खान ,गोविंद जाटव ,ब्लॉक सं...

Etawah News : साइबर फ्रॉड रॉकी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाली लग्जरी गाड़ियाँ की बरामद

ब्यूरो संवाददाता इटावा/बसरेहर : पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बसरेहर थाना पुलिस ने  बहादुरपुर बाईपास से 32 वर्षीय रॉकी पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो लग्जरी वाहन एक थार और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को महत्वपूर्ण सामग्री भी मिली है। आरोपी के पास से दो आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड, एकफर्जी आरसी, चार फर्जी नंबर प्लेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।  पुलिस ने दोनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। आरोपी थाना बसरेहर इटावा का रहने वाला है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष समित चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सौरभ राणा, राजेश कुमार, एएसआई अभय यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

Etawah News : 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया सदर विधायक सरिता भदौरिया को ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आवाहन पर जिला अध्यक्ष प्रसाद अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापारियों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौररिया को उनके निवास पर दिया। ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई 1. शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह प्रदेश के लगभग 40 लाख पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर सभी 6 क्षेत्रों (अवध,काशी,ब्रज,गोरक्ष,कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिमी उ० प्र०) से 6 विधान परिषद सदस्य चुने जाए। 2. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 29 जून व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किए जाने पर व्यापारी समाज आभार व्यक्त करता है इस बार 29 जून को समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जाए। उत्तर प्रदेश की तरह देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। 3. जीएसटी में व्यापारी को अनावश्यक नोटिस ना जारी किये जाएँ एवं किसी भी स्तर पर शोषण न किया जाए। 4.बाजारों में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारी को अपमानित न किया जाए यदि किसी व्यापारी की कोई शिका...

Etawah News: अज्ञात वाहन की टक्कर पति की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला रामफल के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें पति-पत्नी को अज्ञात तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार मृतक संदीप उम्र 30 नगला रामफल विद्युत विभाग टकपूरा में करीब 10 सालों से एसएसओ पद पर कार्यरत थे उसकी शादी करीब 7 बर्ष पूर्व सेलामऊ मैनपुरी से हुई थीं. और उसके 6 बर्ष का पुत्र है। इस दुर्घटना में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी पूजा 28 के हाँथ और पैर टूट गए। आनन फानन में सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया। संदीप की मृत्यु से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है।

Etawah News: एसपीएस ग्लोबल स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी कॉलेज की मान्यता।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवंतनगर : आगामी शैक्षणिक सत्र से नगर को एक और सीनियर सेकेंडरी कॉलेज मिलेगा। इस कॉलेज को सीबीएसई बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी कक्षाएं संचालित करने की मान्यता मिल गई है। एसपीएस ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के डायरेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव ने बताया कि नगर के बच्चों को आधुनिक पद्धति से गुणवत्तापरक शिक्षा देने के उद्देश्य से हमारे बाबा महावीर सिंह यादव और पिताजी शिवपाल सिंह यादव ने अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज की स्थापना की थी।ताकि यहां के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर न जाना पड़े।आगामी शैक्षणिक सत्र 2025- 26 से सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में भी छात्र-छात्राओं के प्रवेश इस कॉलेज में प्रारंभ हो जाएंगे।अभी तक यह स्कूल जूनियर हाईस्कूल तक ही संचालित हो रहा था।  हायर सेकेंडरी कक्षाएं प्रारंभ होने से नगर व आस पास क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें अनुशासित आधुनिक पद्धति से रोजगार परक शिक्षा के लिए यह कॉलेज एक नया माध्यम बनेगा। इस कॉलेज में शिक्षा खेलकूद एवं स्वस्थ मनोर...

Etawah News : जैन तीर्थ सम्मेद शिखर पर यूट्यूबर राज द्वारा फूहड़, अश्लील गाना फिल्माएं जाने से जैन समाज मे रोष

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विश्व जैन संग़ठन एवं सकल दिगम्बर जैन समाज ने झारखंड प्रदेश में स्थित जैन तीर्थराज पारसनाथ पर्वत (सम्मेदशिखर) पर यूट्यूबर राज द्वारा मासूम सिंह नाम की लड़की के साथ 12 जनवरी 2025 को फूहड़ और अश्लील गाना फिल्माकर इसे सोशल मीडिया में प्रचारित कर जैन धर्म और तीर्थ का अपमान करने से जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया जिससे समस्त जैन समाज ने रोष व्यक्त किया है।  विश्व जैन संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया संगठन के मुख्य कार्यालय मे आयोजित विशेष सभा में यूट्यूबर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने यूट्यूबर राज द्वारा अपने यूट्यूब चैनल न्यू खोरथा वीडियो पर 20 जैन तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि पर पर जाकर और विशेष रूप से निर्वाण टोंक पर गाना फिल्माकार पोस्ट कर जैनों की आस्था आहत करने पर यूट्यूब चैनल को वीडियो को तुरंत डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का नोटिस देने के साथ साइबर क्राइम में शिकायत क्रमांक  20801250004460 दर्ज कराई है जिसको दिल्ली पुलिस के शाहदरा द्वारा स्वीकार कर लिया गया ...

Etawah News : सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल में लगा थायरॉयड चेकअप कैंप

ब्यूरो संवाददाता इटावा : नेशनल हाइवे 19 पर स्थित सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल,इटावा में आज थायरॉयड चेकअप कैंप लगाया गया जिसमे लगभग 50 लोगों ने अपनी जांच कराई जिसमे 10 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल थी। आखिर क्या हैं ये थायरॉयड? चैकअप कैंप के आयोजक एवम सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ रमाकांत रावत (MBBS MD) ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज भारत में हर 10 में से एक शख़्स थायरॉइड की समस्या से जूझ रहा है पूर्व आंकड़ों के अनुसार,भारत में क़रीब 4.2 करोड़ थायरॉइड से ग्रसित हैं। क़रीब एक तिहाई लोगों को तो ये पता ही नहीं होता कि वे इस रोग से पीड़ित हैं । उन्होंने कहा कि, हमारे गले में मौजूद थायरॉयड एक विशेष ग्रंथि है, जिससे समय समय पर थायरॉयड हार्मोन निकलता रहता है जो कि, हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है ऐसे में जब इसके निर्माण में कोई गड़बड़ी होने लगती है, तो हमारे शरीर में कई समस्याएं भी दिखाई देने लगती है जिनमें दर्द भी शामिल है। वरिष्ठ स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रजनी रावत ने बताया कि, थायरॉयड एक गंभीर बीमारी है जो कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखी...