Skip to main content

Posts

Etawah News : राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित हुई दौड़

ब्यूरो संवाददाता इटावा: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय इटावा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर अधिष्ठाता डॉ  डी. सिंह के नेतृत्व में एक दौड़ का आयोजन रन फॉर स्वदेशी के नाम से किया गया जो कि महाविद्यालय के अकादमिक परिसर से शुरू होकर जिला अस्पताल होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई।  रन फॉर स्वदेशी दौड़ में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया इस दौड़ में डॉ अजीत सिंह, अधिष्ठाता मत्स्य एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, डॉ के के पटेल, डॉ टी के माहेश्वरी, सत्येंद्र पाल सहित सभी टीचिंग स्टाफ एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Etawah News : इटावा मैराथन का हुआ सफल आयोजन।

संवाददाता-रिषीपाल सिंह इटावा में आयोजित मैराथन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री जी भी गरिमामयी उपस्थिति के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता रहे। उनके साथ प्रशांत राव चौबे, जितेन्द्र जी, सोमेंद्र सिंह संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिपू चौधरी, आयुष राज, प्रेमदास कठेरिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैराथन आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्कार गुप्ता नगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं चित्रा परिहार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में 2400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें इटावा सहित प्रदेश के लगभग 60 जिलों से आए युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मैराथन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे हुई, जिसे प्रभारी मंत्री जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रवि यादव, द्वितीय स्थान मोहित यादव एवं तृतीय स्थान श्रीकांत यादव ने प्राप...

Etawah News: चेहरा ढककर आभूषणों की दुकानों पर प्रवेश की अनुमति नही : इब्जा

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन एवं इब्जा सेक्रेटरी राजीव चन्देल ने प्रदेश में हो रही सर्राफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानो पर घटनाओ को देखते हुये इटावा में सभी सर्राफा व्यवसायियों से अलर्ट रहने को कहा है और सर्राफा प्रतिष्ठानो पर ग्राहकों को हेलमेट, अंगोछा, घूंघट, नकाब हटाकर ही शोरूम में प्रवेश करने दे, किसी भी प्रकार से चेहरा छिपाकर प्रतिष्ठान में प्रवेश वर्जित है के स्टिकर लगा कर जागरूक करते हुये बताया किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्तियों को किसी भी दशा में प्रतिष्ठान में प्रवेश नही दे साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे उसकी सूचना पुलिस को दे।

Etawah News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में तमंचे सहित किया गिरफ्तार

बसरेहर/इटावा इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य मात्र 3 घंटे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद, 10 जनवरी 2026 जनपद में अपराधों पर क्रैकडाउन अभियान के तहत इटावा पुलिस ने कमाल कर दिखाया। थाना बसरेहर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रशांत पुत्र रमेश चन्द्र उर्फ लल्ला को मात्र 3 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। घटना का संक्षिप्त विवरण: थाना बसरेहर क्षेत्रांतर्गत वादी ने बताया कि उसकी पुत्री घर के बाहर मोहल्ले में खेल रही थी, तभी पड़ोस का लड़का प्रशांत पुत्र रमेश चन्द्र ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 65(2) BNS एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशों के क्रम में 10.01.2026 को थाना बसरेहर पुलिस भ्रमणशील थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना मिली कि आरोपी भागने के उद्देश्य से अकबरपुर कट की तरफ आ रहा है। कल्ला बाग से अकबरपुर रोड पर ग्राम लालपुरा जाने व...

Etawah News: स्व. राजपाल सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

संवाददाता आशीष कुमार  सैफई/इटावा : समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ रहे, नेताजी मुलायम सिंह यादव के अनुज स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि सैफई में श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक माहौल के बीच मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग सैफई पहुंचे और स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव के भाई अभयराम यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, करहल विधायक तेज प्रताप यादव, सैफई ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव सहित अनेक प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य, पवन यादव, चंदगी राम यादव, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।...

Etawah News : शिवपाल सिंह यादव ने प्रेरणा स्थल का किया उद्घाटन

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर : विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेरणा कैंटीन सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया।" इन कार्यों में ब्लॉक प्रमुख कक्ष, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक कक्ष का उद्घाटन शामिल था। इसके अतिरिक्त, विभिन्न निर्माण कार्यों के शिलालेखों का लोकार्पण किया गया और प्रेरणा स्थल में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और लोकतंत्र पर लगातार प्रहार किया जा रहा है और भाजपा सरकार संवैधानिक, कानूनी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं करती। यादव ने आउटसोर्सिंग नौकरियों में अनियमितताओं का भी जिक्र किया, जहां कागजों में 14 हजार रुपए का वेतन दिखाया जाता है, लेकिन कर्मचारियों को केवल 8 हजार रुपये मिलते हैं। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी, चरम पर पहुंच चुकी महंगाई और लगातार बढ़ते कर्...

JS विश्विद्यालय शिकोहाबाद की मान्यता हुई रद्द, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर दी जानकरी

ब्यूरो संवाददाता   यूपी के फिरोजाबाद में जेएस यूनिवर्सिटी की मान्यता अब रद्द हो चुकी है, अब यहां पढने वाले छात्रों का क्या होगा ये जानकर छात्र परेशान है. आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. इस बैठक में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 14 प्रस्ताव आए थे, जिनमें से 13 पास कर दिए गए. वैसे तो कैबिनट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए लेकिन इनमें एक फैसला प्रमुख था जो शिकोहाबाद के जेएस यूनिवसिर्टी की मान्यता समाप्त करने से जुड़ा हुआ था । अब आपको बताते हैं कि जेएस यूनिवसिर्टी को क्यों बंद किया जा रहा है? दरसल उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जांच में बेहद गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं,यूनिवर्सिटी ने नियमों को ताक पर रखकर बीपीएड कोर्स की फर्जी और बैक डेट में मार्कशीट और डिग्रियां बांटीं थी इन फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती-2022 में किया गया था. इस मामले में राजस्थान पुलिस की जांच के बाद यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. सुकेश यादव और कु...