Skip to main content

Posts

Etawah News : प्राइवेट शिक्षकों को भी जून माह का वेतन प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दिया जाए

संवाददाता, आशीष कुमार  इटावा : प्राइवेट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की आर्थिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए संगठन अधिकारों की ताकत के पदाधिकारियों ने निम्न विषय पर सरकारी विद्यालयों की भांति प्राइवेट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी जून माह (ग्रीष्मकालीन अवकाश) का वेतन प्राइवेट संस्थाओं द्वारा प्रदान किया जाना चाहिए के संबंध में मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मलखान सिंह जी को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने बताया कि अधिकांश प्राइवेट विद्यालय वाले अपने विद्यार्थियों से तो पूरे 12 माह की फीस जबरन वसूलते हैं और अपने शिक्षकों को जून माह (ग्रीष्मकालीन अवकाश) का वेतन प्रदान नहीं करते हैं जो कि शिक्षकों के शोषण के अंतर्गत आता है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का इस गंभीर समस्या पर ध्यान आकर्षित करते हुए इसका निदान करने की अपील की। ज्ञापन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल प्रदेश सचिव जयवीर सिंह जिला अध्यक्ष सूर्यभान सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष वंश अग्रवाल व अभिषेक मिश्रा जिला सचिव दीपांशु गुप्ता...

Etawah News : एक बच्चे की माँ घर से हुई फरार, पति ने लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा : कहते है इश्क,मुश्क कब किस पर परबान चढ़ जाये पता ही नहीं चलता है, ऐसा ही एक मामला जनपद इटाबा के  पुरानी ईदगाह चौराहा में देखने को मिला है. बताया जाता है इसी मोहल्ले के निवासी गौतम कुमार पुत्र स्व राम शंकर की शादी 26.4.22 को अमृता पुत्री शिवप्रसाद भारती निबासी कोपा जिला छपरा बिहार से हुई थी.जिनसे एक पुत्र उम्र लगभग डेढ़ वर्ष का अंश नाम का पैदा भी हुआ था. गौतम कुमार का कहना है कि हमारी पत्नी अमृता झगड़ालू किस्म की थी.बो किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी. बात बात पर झगड़े पर अमादा रहती थी.अकेले में फोन से किसी से बात करतीं रहती थी पूछने पर बताती भी नहीं थी लड़ाई झगड़ा अलग से करती थी.गौतम कुमार ने बताया कि दिनांक, 26.6.2024 को सुबह ज़ब हम अपने फूफा जी स्टेशन छोड़ने के बाद घर पर आया तो पत्नी ने हमको बच्चा सौपा और बोली इसको संभालो. हम छत पर नहाने जा रहे है. बच्चे के साथ हमको नींद आ गई.जब बच्चा रोया तो हमने अपनी पत्नी को आवाज लगाई. कोई जबाब न मिलने पर प्राथी को चिंता हुई तो उसने सभी घर के कमरों में और पास पड़ोस में भी खोजा पर उसका कोई अता पता नहीं चला.ज़ब पत्नी...

Etawah News : जसवंतनगर पुलिस ने बैटरी चोरों को किया गिरफ्तार।

संवाददाता, आशीष कुमार  इटावा / जसवंतनगर: नगर के सैफ़ई मार्ग पर स्थित गिरवर इलेक्ट्रिकल व इन्वर्टर बैटरी दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रुचिन कुमार गांव झिंगुपुर थाना सैफ़ई निवासी है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत 19 जून की रात्रि को सैफ़ई मार्ग पर स्थित एक दुकान से नगदी समेत इनवर्टर व बैटरी की चोरी की थी। आरोपी रुचिन को कस्बा इंचार्ज इमरान फरीद व उपनिरीक्षक संत कुमार टीम ने मुखबिर की सूचना का आधार पर फुब्बारा चौक समीप से एक बुलेरो कार में सवार रुचित कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह को कार में रखी 7 बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया। कस्बा इंचार्ज इमरान फरीद ने आर्म्स एक्ट में नफ़र अभियुक्त अजय प्रताप उर्फ एसपी पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला नवल को बस स्टैंड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

Etawah News : शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो वायरल

संवाददाता आशीष कुमार इटावा / सैफई : क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी गुड्डू यादव के 21 वर्षीय पुत्र ऋषभ यादव के आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवक को शादी के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने दो वीडियो बनाए थे। जिसमें उसने अपने मकान मालिक उसके सहयोगियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया हैं। हालांकि अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मालूम हो क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी गुड्डू यादव के 21 वर्षीय बेटा ऋषभ यादव बीएससी फाइनल का छात्र था और इटावा में ऊसर अड्डा के पास किराए के मकान में रहता था। वहां से दरोगा की तैयारी कर रहा था।  रविवार को शाम को 5 बजे घर आया था। सोमवार की सुबह 6 बजे मोटरसाइकिल से इटावा निकल गया था। सोमवार दोपहर 2:00 बजे अपने मामा राकेश कुमार से वीडियो कॉल की और छोटे भाई से मोबाइल फोन पर बात करते हुए कहा नगला बहादुर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरा शव उठा ले जाना यह सुनते ही स्वजनों के होश उड़ गए। और स्वजनों नें खोजने के लिए नगला बहादूर की तरफ दौड़े तब आगे जाकर...

Etawah News : प्रॉनन्त वेतनमान से बीटीसी शिक्षक खुश, बीएसए को पुष्प गुच्छ देकर किया आभार व्यक्त

संवाददाता,आशीष कुमार इटावा : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार का कार्यालय में विशिष्ट बीटीसी 2009 बैच एवं उर्दू बीटीसी 2008 बैच के शिक्षकों द्वारा चयन वेतनमान लगाने का आदेश निर्गत करने पर  उनका फूलमालाओं एवं गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि बीएसए सर ने जल्द ही प्रोन्नति वेतन मान का लाभ शिक्षकों को देने का आश्वासन दिया है अटेवा इटावा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि काफी समय से हम लोग इस मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे थे और सफलता भी मिली यह अलग बात है कि थोडा समय विशेष कारणों से अवश्य लगा। राजेश जादौन ने बतलाया कि इतनी ईमानदारी के साथ चयन वेतनमान लगना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की पारदर्शी कार्यशैली का उदाहरण है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से सहयोग की अपील करते हुए केवल अपना दायित्व ईमानदारी से निभाने की अपील की और विभागीय समस्या पर साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने लेखाधिकारी राजकुमार यादव से मुलाकात कर गुलदस्ता देकर एवं लड्डू खिलाकर ...

Etawah News: तीनों नवजात शावकों की हालत में दिखने लगा सुधार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : 01 जून को पैदा हुए शावकों में से 01 शावक जो बीते 21 जून से अस्वस्थ चल रहा है, पशु चिकित्सकों एवं कीपरों के अथक प्रयास से उसके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार परिलक्षित हो रहा है तथा वह दूध पीना शुरू किया गया है। उक्त तीनों शावकों को कीपरों द्वारा नियमित रूप से दूध पिलाया जा रहा है तथा तीनों शावकों को पशु चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। नवजात तीनों शावक मादा है। इसके अतिरिक्त सफारी पार्क में आने वाले वन एवं वन्यजीव प्रेमियों के लिए सफारी क्षेत्र के अन्तर्गत नेचर ट्रेल एवं साइकिल ट्रैक विकसित किये जाने हेतु सफारी पार्क के निदेशक एवं उप निदेशक द्वारा चिन्हांकन किया जा रहा है। शीघ्र ही साइकिल ट्रैक को चिन्हित कर एवं नेचर ट्रेल को बफर क्षेत्र में विकसित कर पर्यटकों को समर्पित किया जाएगा।

Etawah News: दावत खाने गए युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

संवाददाता आशीष कुमार इटावा/सैफई : क्षेत्र के ग्राम नगला लाले निवासी एक युवक का शव गांव से 500 मीटर दूरी ओडमपुर नाला के किनारे मिला। युवक शनिवार को दावत खाने के लिए घर से निकला था। रविवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम नगला लाले निवासी अनिल कुमार यादव 40 बर्षीय पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह शनिवार शाम के समय दावत खाने के लिए पड़ोस के गांव  बंजराहार में गया हुआ था। रविवार की सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो देखा कि एक युवक का शव ओडमपुर नाला के पास पड़ा हुआ था। जब पास से देखा तो वह अनिल कुमार था। जिसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मोबाइल फोन पास में पड़ा हुआ था। मोटरसाइकिल भी पास मे खड़ी थीं। ग्रामीणों नें सूचना परिजनों व थाने मे दी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चार बच्चे हैं। पत्नी सुनीता देवी एवं भाई सुनील का रो रोकर बुरा हाल हैं। खबर लेकर जाने तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और ना ही कोई थाने म...