Skip to main content

Posts

Etawah News: शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद जितेंद्र दोहरे।

संवाददाता ऋषिपाल सिंह इटावा/बसरेहर : थाना क्षेत्र बसरेहर के ग्राम सराय मलपुरा (सरैया ताड़) में 30 अगस्त 2024 को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ नेम सिंह के भतीजे केयर सिंह (30) की बल्लभगढ़ में एक ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। जो घर से बाहर रह कर मेहनत मजदूरी कर के अपना परिवार पाल रहा था, केयर सिंह के जाने के बाद उसकी पत्नी व दो छोटे छोटे बच्चों के सामने अपनी जीविका का संकट खड़ा हो गया है। वही दूसरी घटना में ग्राम के ही सुघर सिंह कठेरिया (60) जो कि अपनी पुत्री अंजली के यहाँ केलोखर अड्डा इटावा के ग्राम में विगत एक बर्ष से रह रहे थे, उनकी खेतो पर बने टयूबवेल की बोरिंग में 25 अगस्त को गिरने से सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। यह भी अपनी जीविका मेहनत मजदूरी कर के चलाते थे। इसी ग्राम में तीसरी घटना कृपाल सिंह जाटव की पत्नी की कुछ समय पहले सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जब इन दुखद घटनाओ की जानकारी वर्तमान सांसद इटावा जितेंद्र दोहरे को हुई, तो वह शोकाकुल परिवारों से अपनी संवेदनाये व्यक्त करने के लिये पहुंचे, सांसद जी के आगमन से लोगो के अंदर एक उम्...

Etawah News: 2025 तक प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य : नबाब वर्मा

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा/सैफई : प्राथमिक शिक्षकों को दिए जा रहे मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित आधारित (प्राथमिक स्तरीय) प्रशिक्षण का उद्देश्य के वर्ष 2025 तक कक्षा 3 का प्रत्येक बच्चा कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट की दर से समझ के साथ पढ़ने, 999 तक की संख्याएं पढ़ने और लिखने तथा सरल गुणन समस्याओं को हल करने में सक्षम होना है।  यह बात खंड शिक्षा अधिकारी सैफई नबाब वर्मा ने सैफई ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अयोजित बुनियादी भाषा एवं गणित शिक्षण पर आधारित चार दिवसीय शिक्षक/ शिक्षा मित्र प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक प्रत्येक बच्चे को प्राथमिक स्तर पर बुनियादी साक्षरता और अंकगणित कौशल प्राप्त होना अनिवार्य है।  उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी लाना तथा परिषदीय स्कूलों के छात्रों की संख्या में वृद्धि करना है। इसमें उन्नत शिक्षा गुणवत्ता की परिकल्पना की गई है जो प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास को सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में उन्नत शिक्षण पद्धति में रचनात...

Etawah News: बीहड़ी इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से भयभीत ग्रामीण

संवाददाता आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर : क्षेत्र के बीहड़ी इलाके में  तेंदुए की चहलकदमी से भयभीत ग्रामीणों से वन विभाग के अधिकारियों ने सावधान रहने के साथ - साथ सुनी - सुनाई बातों पर गौर न करने की अपील करते हुए प्रतिबंधित वन क्षेत्र में  न जाने की चेतावनी भी दी है।                   वन क्षेत्राधिकारी बसरेहर रेंज अमित कुमार सिंह सिसोदिया ने यहां अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में अपील की क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति के बारे में तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही है जिससे ग्रामीण भयभीत हो रहे हैं उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग सुनी सुनाई बातों को स्थान न दें बल्कि जिसके भी हवाले से समाचार दें वह स्वयं प्रत्यक्षदर्शी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले ग्राम जसोहन में तेंदुआ देखा गया था यह समाचार एकदम सही था , वन विभाग की टीम ग्रामीणों की सूचना पर जब तक वहां पहुंची तब तक तेंदुआ भाग चुका था लेकिन इसके बाद मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जहां-जहां तेंदुए के उपस्थित होने के बारे में बताया गया था वहां वन विभाग की टीम ने काफी सघन खोज...

Etawah News : चौ० सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ प्रशिक्षण शुरु

संवाददाता ऋषिपाल सिंह  इटावा/जसवंतनगर - चौ० सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के फार्मेसी कॉलेज में बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम 28 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बताया कि छात्र फार्मेसी संस्थान में प्रवेश लेकर कम समय में अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते है। वह सभी नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का संस्थान में प्रवेश लेने पर शुभकामनाएं देते है तथा सभी छात्र शिक्षकों द्वारा दिखाये मार्ग पर चल कर अवश्य ही सफलता को प्राप्त करेंगे।  वर्तमान समय में चिकित्सा विभाग ही एक ऐसा विभाग है जो छात्रों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है। संस्थान के प्राचार्य प्रदीप कुमार यादव ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र के बारे में अवगत कराया और संस्थान में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में परिचय कराते हुए छात्रों को संस्थान के नियमों से भी अवगत कराया कि उन्हे आने वाले समय में किस प्रकार से अपने कार्य को सकुशल संपन्न करना है ।  संस्थान के अंदर विभिन्न प्रकार की प्रयोगशालाओं मैं मौजूद उपकरणों से नव प्रवेशित छात्...

Etawah News : मंदिर में पूजा करने पर दबंगों ने दी दलितों को जान से मारने की धमकी

संवाददाता, आशीष कुमार  इटावा :  प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पर दबंग ब्राह्मण ने दी दलितों को जान से मारने की धमकी, पूरा मामला जनपद इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम मूंज का है जहां पर मंदिर में प्रदीप कुमार दीक्षित अपनी दबंगई दिखाकर दलितों पर रौब दिखा रहा है जबकि प्राचीन में मंदिर परिसर में दलित व ओबीसी समाज के पुजारी भी रह चुके है लेकिन ये दबंग किस्म का व्यक्ति नहीं करने देता दलितों को पूजा वही मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा है जिसको लेकर दलितों द्वारा रोके जाने पर गोली से जान से मारने की धमकी दी  जनपद इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मूंज में सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन भोलेनाथ व बालाजी का प्राचीन मंदिर है जिसमें कई वर्षों से दलित व पिछड़े वर्ग के लोग पूजा अर्चना करते आ रहे हैं लेकिन इस गांव के रहने वाले ब्राह्मण जाति के व्यक्ति प्रदीप कुमार दीक्षित पुत्र स्वर्गीय रघुवीर सिंह दीक्षित ने अपने अन्य साथियों के साथ जबरिया कब्जा करके अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया तथा दलितों को मंदिर में पूजा अर्चना से वंचित कर दिया जिसका विरोध गांव ...

Etawah News : बंदरों और कुत्तों का आतंक, विधिक सेवा कर्मी पर हमला

संवाददाता, आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बंदरों और कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार को विधिक सेवा कर्मी लालमन बाथम पर बंदरों ने हमला कर दिया और उनकी बाजू पर काट लिया। यह घटना सीएचसी के मेन गेट पर हुई। विधिक सेवा कर्मी ने बताया कि वह सुबह 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को जागरूक करने पहुंचे थे, तभी बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मौजूद लोगों ने बंदरों को भगाया और उनका उपचार कराया। इसी बीच, प्रसूति वार्ड में एक आवारा कुत्ता घूमता मिला, जो नवजात बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता था। अस्पताल परिसर में प्रसूति भवन अलग से बनाया गया है और यहां हमेशा नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी रहती है, लेकिन कुत्ता ऊपरी मंजिल तक कैसे पहुंच गया, यह बड़ा सवाल है। इस घटना से साबित होता है कि नवजात बच्चे कितने सुरक्षित हैं। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से जिम्मेदारी से वंचित हो रहे हैं। जिम्मेदारों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और अस्पताल परिसर को सुरक्षित बनाना चाहिए।

Etawah News : बाल वैज्ञानिकों ने मनाया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

संवाददाता, आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर : 23 अगस्त 2023 को भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतार कर चंद्रमा की धरती पर तिरंगा झंडा लहराया था।  चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि भारत के वैज्ञानिकों की सौर मिशन आदित्य तथा मंगलयान मिशन के बाद गगन यान मिशन पर भी जोरदार तैयारी चल रही है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 को उतार कर भारत संपूर्ण विश्व में पहला राष्ट्र बना है। अभी तक किसी भी देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने यान को उतारने में सफलता नहीं पाई है।  चंद्रयान 3 से संबंधित गतिविधियों को बच्चों तक पहुंचाने के लिए एनसीईआरटी के द्वारा भारत ऑन द मूनपोर्टल लॉन्च किया गया है जिसमें छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के क्विज रॉकेट निर्माण टेलिस्कोप निर्माण भारत की अब तक की अंतरिक्ष यात्रा इत्यादि की जानकारी पा सकते हैं। 23 अगस्त 2023 को चंद्...