Skip to main content

Posts

Etawah News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नवागत जिलाधिकारी से मिला, स्वागत वन्दन अभिनन्दन कर अंग वस्त्र किया भेंट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा जनपद में नए आए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला का स्वागत वन्दन अभिनन्दन उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।  शिष्टमंडल ने भेंट वार्ता के समय जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि श्री ज्ञानचंद जैन वैद्य इंटर कॉलेज इकदिल के चयन बोर्ड के चयनित शिक्षक विद्यालय प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रताड़ित किया जा रहे हैं। इस विद्यालय के बारह पीड़ित शिक्षक पिछले तीन महीने से अपने अवैधानिक रूप से कटे हुए वेतन, रोके गए एरियर्स एवं बोनस को पाने के लिए दर दर भटक रहे है।  जिला संगठन पीड़ित शिक्षकों के साथ आपसे न्याय की गुहार लेकर आया है। जिलाधिकारी महोदय ने शिक्षकों की पीड़ा को गम्भीरता से सुना और शिक्षकों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।  भेंट वार्ता के समय पर प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान, जिला मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, संगठन मंत्री अनिल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सोमेश शर्मा, सुधींद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार, नन्द कुमार, बड़े लाल, लालजी शर्मा, श्यामबाबू पटेल एवं अंजली य...

Etawah News: डॉ. सुशील यादव बने इटावा के उपमुख्यचिकित्सा अधिकारी, अश्रुपूरित सम्मान पूर्वक जसवंतनगर के विदा किया

जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंद्रह वर्षों से डॉक्टर के पद पर तैनात रहे डॉक्टर सुशील यादव का जनपद इटावा उपमुख्यचिकित्सा अधिकारी बने।  जसवंतनगर सीएचसी में अधीक्षक के पद पर तैनात डॉक्टर सुशील यादव इटावा के उपमुख्यचिकित्सा अधिकारी बने। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी यह पहली पोस्टिंग इसी कस्बे में हुई थी तब से इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं दे रहे है श्री यादव पिछले नौ वर्षों से अधीक्षक पद पर कार्यरत है उनकी अच्छी बेहतर उपचार को देखते हुए उनका प्रमोशन अधीक्षक के पद कर दिया गया। सीएचसी में मरीजों के प्रति अच्छे तरीके से व्यवहार करना, बेहतर उपचार देना उनकी पहली प्राथमिकता रही और अन्य डॉक्टरों के प्रति एक परिवार की तरह रहे।   डॉक्टर स्टॉप को हुई तो अश्रुपूरित धाराओं के साथ बड़ी संख्या में उनके ऑफिस में फूल मालाओं एवं गिफ्ट, तस्वीर, संविधान की किताब समेत कई प्रकार के गिफ्ट भेंट कर ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया।  इस दौरान विदाई के समय महिला पुरुष डॉक्टर्स के आंखों के आंसू साफ देखे गए।  इस अवसर पर डॉ सुशील यादव,...

Etawah News: माध्यमिक विद्यालयों में हीट वेव के चलते समय परिवर्तन की मांग

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ  ने हीट वेव और मौसम विभाग के एलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन से विद्यार्थी एवं अभिभावकों की चिंता को ध्यान में रखते हुए समय परिवर्तन किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय से इस विषय पर चर्चा कर अवगत कराया कि जनपद में हीट वेव शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों का दोपहर में वापस घर जाने के समय उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना को देखते हुए अभिभावक उन्हें विद्यालय नहीं भेज पा रहे है। इस सम्बन्ध में पिछले दिनों जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुक्रम में माध्यमिक विद्यालय में जूनियर कक्षाएं प्रातः 07 बजे से 12 बजे तक संचालित किए जाने पर आपके भी निर्देश हुए है। उच्च कक्षाओं के बच्चे भी मासूम और अबोध हैं उनके स्वास्थ्य को लेकर भी अभिभावक अत्यधिक चिंतित हैं। आप भलीभांति अवगत है माध्यमिक विद्यालय में जूनियर कक्षाओं के लिए के लिए कोई अतिरिक्त शिक्षक नहीं है, जो शिक्षक  जूनियर में अध्यापन करते है वही ऊपर की कक्षाओं में भी अध्यापन कार...

Etawah News : तीर्थ बचाने के संदेश के साथ इटावा पहुंची नेमि गिरनार यात्रा, 1008 मीटर ध्वज लेकर चले महिला-पुरूष

ब्यूरो संवाददाता इटावा : विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा का आज उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ नगर प्रवेश हुआ। इटावा की सीमा पर पहंुचते ही इस यात्रा का विश्व जैन संगठन इटावा शाखा अध्यक्ष आकाशदीप जैन के साथ पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनकी आगवानी की। सेन्ट मेरीज स्कूल के पास पहुंचकर यात्रा में चल रहे रथ पर विराजमान 22 वे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का जलाभिषेक एवं शांतिधारा संजय जैन, राष्ट्रीय संयोजिका रूचि जैन के सानिध्य में रथ प्रभारी विनोद जैन दिल्ली, नीरज जैन द्वारा किया गया।  यात्रा में समाज के करीब 1500 से अधिक महिला पुरूष 1008 मीटर लम्बा राष्ट्रीय ध्वज एवं जैन ध्वज लेकर महिला पुरूष लेकर चल रहे थे जो कि एकता एवं शांति का संदेश देने के साथ गिरनार हमारा है का गगनभेदी नारे लगा रहे थे। यह यात्रा बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौकी, नौरंगाबाद, पक्की सराय, सरायशेख, नगर पालिका चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए लालपुरा जैन धर्मशाला पहुंची,जहॉ पहुंचकर यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी।  यहां इटावा शाखा के अध्यक्ष आकाशदीप जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, विशा...

Etawah News : तुलसी का दायित्वग्रहण संपन्नडॉ कैलाश यादव अध्यक्ष, ध्रुव कुमार गुप्ता सचिव एवं मौसमी पाल बनी कोषाध्यक्ष।

ब्यूरो संवाददाता इटावा :  भारत विकास परिषद इटावा तुलसी  का दायित्व ग्रहण समारोह  कृष्णापुरम स्थित पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार की शाम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा, विशिष्ट अतिथि इन्द्र नारायण पाण्डे अध्यक्ष पांचाल प्रान्त, आलोक रायजादा प्रांतीय महासचिव व शपथ अधिकारी, स्नेहलता उमराव प्रांतीय संयोजक महिला सहभागिता एवं परिषद के वरिष्ठ सदस्य अच्युत कृष्ण मिश्र, एवं शाखा के अध्यक्ष डॉ कैलाश चन्द्र यादव सहित अन्य दायित्वधारियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन कर किया। दीप प्रज्वलन के समय वाणी वन्दना एवं राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गायन संगीत शिक्षिका करुणा बंसल ने परिषद की परम्परानुरूप अपने सुरीले कंठ से गाया तत्पश्चात सभी ने अपना व्यक्तिगत परिचय दिया। तुलसी के सदस्य प्रधानाचार्य राजेश सिंह, डॉ अनुराग श्रीवास्तव एवं मोहिनी मिश्रा के द्वारा मंचासीन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का रोली अक्षत से तिलक व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। पुष्प रूपी शब्दों से स्व...

Etawah News : महात्मा ज्योतिबा फूले जी और माता सावित्री बाई फुले जी के जीवन संघर्षों पर आधारित फिल्म पर सेंसर बोर्ड द्वारा लगाई रोक हटाने को दिया ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : महात्मा ज्योतिबा फूले जी और माता सावित्री बाई फुले जी के महान जीवन और संघर्षों पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म पर केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाई गई है, इस फिल्म को रिलीज किए जाने की माँग को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश आह्वान पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि हमारे देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का प्रयास किया जा रहा है महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा,नारी सशक्तिकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया उनके जीवन यात्रा को जनमानस तक पहुंचाना आज के समय की आवश्यकता है ताकि देश की युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा दे सकें। जिला महासचिव इकरार अहमद ने राष्ट्रपति महोदय को भेजे ज्ञापन में मांग की सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म पर लगाई गई रोक को तुरंत हटाने का निर्देश दिए जाएं। अभिव्यक्ति की स्वतंत...

Etawah News: नवांगतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने संभाला चार्ज ।

सवाददाता आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर : नवांगतुक क्षेत्राधिकारी के रूप में पीपीएस पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह मूल रूप से मुरादाबाद जिले की निवासी आयुषी सिंह की यह पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वह बुलंदशहर में बतौर ट्रेनिंज सी ओ पोस्टिड रहीँ है. सीओ आयुषी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। कस्बा की सड़कों पर लगने वाले जाम तथा महिला सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाना, जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि उन्हें ट्रैफिक का चार्ज भी सौंपा गया है और नगर क्षेत्र में जाम की बड़ी वजह बन चुके ई-रिक्शा चालकों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सीओ आयुषी सिंह ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। इसी दौरान सीओ नागेंद्र चौबे का तहसीलदार दिलीप कुमार, नायब तहसीलदार नेहा सचान, थाना इंस्पेक्टर रामसहाय समेत पुलिस स्टाप ने फूल मालाओं व शॉल, बुके भेट कर सम्मान पूर्वक विदा किया तथा नवांगतुक क्षेत्राधिकारी का स्वाग...