Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

Etawah News : प्रदर्शनी पंडाल में हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन, प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाए

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : इटावा महोत्सव प्रदर्शनी पण्डाल में स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे, नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रदीप शाक्य बबलू , विशिष्ट अतिथि तात्या टोपे के पौत्र विनायक राव टोपे, अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम नारायण आज़ाद के वंशज बॉबी दुबे आज़ाद, राज त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन एवं जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।  मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद किया है, सेनानी परिजनों के बीच में उपस्थित होने का हमें जो सौभाग्य मिला है उससे मैं गौरवान्वित हूॅ। सेनानी परिवार के लिए उनके द्वार हमेशा खुले है वह आकर अपनी समस्याओं का निदान किसी भी समय मिलकर करा सकते है। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा कि स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानियों की वजह से ही आज खुले में सांस ले पा रहे है। जिलाध्यक्ष सपा प्रदीप शाक्य ने कहा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के पर...

Etawah News: अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया

संवाददाता: आशीष कुमार जसवंतनगर/इटावा : अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ शिविर का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव द्वारा किया गया।   स्वास्थ्यशिविर को सफल बनाने में सकल जैन समाज का पूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही जसवंतनगर की सभी शाखाओं, भारत विकास परिषद, लाइंस क्लब तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रीपारसनाथ सकल दिगंबर जैन समाज के इस शिविर को सफल बनाने में अथक प्रयास कर कार्यक्रम को चार चांद लगाए जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विवरण के अनुसार डॉ. कल्यानम कल्याणम करोति ने नेत्र संस्थान ओ पी डी, मेदांता हॉस्पिटल कार्डियो फिजिशियन डॉ. रिद्धिमा त्यागी, डॉ. वंदना अग्रवाल एवं सहयोगी चिकित्सक, डॉ हेमंत अग्रवाल, मेदांता हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुन गिरी, ई सी जी, डायबिटीज, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. नरेश कुमार एवं कॉर्डिनेटर सचिन सागर व ललित शर्मा नेत्र चिकित्सक से 1065 मरीजों ने आंखों का परीक्षण कराया जिनमें से 150 मरीजों को मोतियाबिंद के लिए चयनित किया गया है डॉ. सचिन शाश्वत ने बताया कि प्...

Etawah News: हज़रत भोलन शाह बाबा का शानो शौकत से उर्स हुआ सम्पन्न, हाथ उठाकर मांगी अमन चैन की दुआ

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा : हज़रत भोलन शाह सैय्यद बाबा का बड़े ही अदवों अदाब एवं शानो शौकत के साथ उर्स सम्पन्न हो गया,उर्स में आस पास जिलों से भी श्रद्धालुजन एकत्रित हुए।   हज़रत भौलन शाह बाबा का उर्स मुबारक की कुल शरीफ की महफिल हुई , जिसमें काफी तादाद में अकीदत मंदो ने शिरकत की। मौलाना कमालउद्दीन अशराफी इमाम ईदगाह , मौलाना जाहिद रजा, मौलाना सराफत अशरफी , मौलाना फुरकान रज़ा ,मौलाना इरफान चिश्ती , हाफ़िज़ कारी मौलाना फैजान अहमद चिश्ती,हाफिज सरफराज कादरी इमाम मस्जिद शेख़ जलाल, हाफिज कारी उमर बरकाती , हाफिज मोहम्मद अहमद अकबरी, हाफिज आकिब चिश्ती ,हाफिज कारी मौलाना फरहान बरकाती , हाफिज शाहवाज अनबर ,नदीम अहमद एड कमाल चिश्ती ,ने सामूहिक रूप से  मुल्क में अमन-चैन कायम रहे, हमारा देश भारत खूब तरक्की करे मुल्क में अमन शांति के साथ उन्नति और प्रगति की हाथ उठाकर मांगी गई दुआ।     उर्स में लंगर और तबर्रूक की व्यवस्था व देखभाल एवं विशेष रूप से हिस्सा लिया इसमें अब्दुल हन्नान मंसूरी, चांद मंसूरी, गुफरान मंसूरी, आदि परिजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।     ...

Etawah News : कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया राफेल एयरक्राफ्ट का उदघाटन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/ बढ़पुरा : कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रजलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया बच्चों की कलाओं की भी प्रशंसा की। सैनिक स्कूल में कैबिनेट एवं जल शक्ति मंत्री ने राफेल एयरक्राफ्ट का किया उदघाटन एवं वर्चुअल ऑफ डिफेंस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया  सैनिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने अपनी कलाएं प्रकट की जिसमें तरह तरह की सांस्कृतिक गतिविधिया ये की। स्वतंत्र देव सिंह ने सैन्य प्रतीकों व प्रतिमाओं का लोकार्पण करने के बाद बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली बार सबसे कम के सांसद बने और अब जनता के साथी भी बने उत्तर प्रदेश की चहते नेता बन चुके है योगी आदित्यनाथ। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर स्वतंत्र देव सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट एवं जल शक्ति मंत्री, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिला अधिकारी इटावा शुभ्रांत शुक्ला, एस एस पी इटावा ब्रजेश सिंह, आशीष भ...

Etawah News: अटल पथ और अटल प्रतिमा का भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव ने किया अनावरण

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री  स्वतंत्र देव ने गुरुवार को जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में अमिट योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्र देव ने अपने संबोधन में कहा, "चाहे देश में सड़कों का जाल बिछाने का काम हो या राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला, अटल बिहारी वाजपेयी जी का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहा है। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के आधुनिक ढाँचे की नींव रखी।" उन्होंने विशेष रूप से अटल जी के कार्यकाल में शुरू हुई 'राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना' का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश में परिवहन तंत्र क्रांतिकारी बदलाव आया। साथ ही, 1999 के कारगिल युद्ध में अटल सरकार की निर्णायक भूमिका को याद दिलाया। मंत्री ने कहा, "कारगिल युद्ध के दौरान अटल जी दृढ़तापूर्वक डटे रहे और उनके मजबूत नेतृत्व ने ही देश को विजयश्री दिलाई। सेना को खुली छूट देने का उनका साहसिक फैसला इतिहास में सुनहरे अक्षरों में...

Etawah News: प्रदर्शनी पंडाल में हुआ मानस सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : जनपद प्रदर्शनी पंडाल में दो दिवसीय राम चरित मानस सम्मेलन का शुभारम्भ भारत के विख्यात संत मलूक पीठाधीश्वर पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज देवाचार्य ने करते हुए कहा कि राम चरित्र सुनने का फल यही है कि उस व्यक्ति में फिर नाममात्र भी नृशंसता नहीं रहती। वह पूर्ण रूप से निश्छल और निष्कपट हो जाता है।  अपने संबोधन में मानस की महिमा पर बोलते हुए पूज्य संत श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि राम चरित मानस वैदुष्यता से सम्पन्न ऐसा विशिष्ट ग्रंथ है, जिसको कह पाने की सामर्थ्य एकमात्र गोस्वामी तुलसीदास जी में ही हुई। यह मनुष्यता का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है, जिससे संपूर्ण मानवता का कल्याण हो रहा है। इसीलिए कहा कि जो इसे सच्ची श्रद्धा से सुनता है, उसके जीवन से कठोरता , क्रूरता और नृशंसता समाप्त हो जाती है। उसका जीवन निश्छल और निष्कपट बन जाता है। और यदि जीवन भर राम कथा और राम चरित्र सुनकर भी व्यक्ति में ऐसा स्वभाव न आया तो सब व्यर्थ है। आज लोग शक्ल सूरत से राक्षस जैसे भले न दिखते हो, लेकिन अपने माता पिता, भाई, परिवार और समाज में भी ऐसी क्रूरता और नृशंसता करते हैं,...

Etawah News: सिगरेट से होते है 40 प्रकार के कैंसर : प्रो. डॉ सूर्य कान्त

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इटावा में आज बुधवार को “वायु प्रदूषण : युवा पीढ़ी के लिए बड़ी चुनौती” विषय पर सेमिनार कालेज के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व के सर्वोच्च 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शुमार भारत के जाने माने फेंफड़ों के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. सूर्य कान्त,प्रोफेसर एंड हेड रेस्पिरेट्री मेडिसिन डिपार्टमेंट, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ, नेशनल कोर कमेटी सदस्य, डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुई तत्पश्चात डायरेक्टर, डॉ उमाशंकर शर्मा एवं उनके सहयोगी स्टाफ ने प्रोफेसर डॉ सूर्य कान्त का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। डॉ. सूर्य कान्त ने अपने संबोधन में जनपद के शिक्षाविद स्व0 मदनलाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमेशा शिक्षा जगत के उन्नयन के लिए समर्पित रहे मदनलाल जी जैसी महान दिव्यात्मा को मै सादर नमन करता हूं।  उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि...

Etawah News: भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती मनाई

संवाददाता: आशीष कुमार जसवंतनगर/इटावा : कस्बा में मंगलवार को रेलमण्डी स्थिति शान्ती देवी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान के बैनर तले किसानो के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती मनाई गई। जिस में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव प्रदेश महासचिव डॉ प्रतीक यादव प्रदेश उपाध्यक्ष छोटे शास्त्री जी ने मंच के माध्यम से अपनी अपनी बाते रखी। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत जिला उपाध्यक्ष सर्वेश यादव जिला प्रभारी रवि यादव जिला सचिव विजय यादव छात्र सभा जिलाध्यक्ष हिमांशू गोरे यादव युवा मोर्चा जिला सचिव अरुण यादव टिंकू ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शिक्षक सभा नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार जिला संगठन मंत्री सोबरन सिंह अजीत पराशर राम प्रकाश युवराज कुलदीप सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।।।

Etawah News: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे अटल प्रतिमा और ‘अटल पथ’ का 24 दिसंबर को लोकार्पण

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : जनपद में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एक माह पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आगामी 24 दिसंबर 2025 को अटल प्रतिमा और ‘अटल पथ’ का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार, यह समारोह 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह होंगे। उनके साथ इटावा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इन दोनों वरिष्ठ मंत्रियों के कर-कमलों द्वारा प्रतिमा का अनावरण और नवनिर्मित अटल पथ का लोकार्पण संपन्न होगा।  प्रशासन और आयोजक मंडल द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता डीएम चौराहा अटल पथ पर पहुंचे जहां निर्माण कार्य का जायजा लिया। संबंधित लोगों को दिशा निर्देश दिए । बाकी कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएं।

Etawah News: संत दर्शन बड़े ही सौभाग्य से मिलते है: डॉ विश्वपति त्रिवेदी, मानस प्रेमियों से पंडाल में परिवार सहित आने की अपील की

ब्यूरो संवाददाता  इटावा :  इटावा महोत्सव में इस बार के 36 वें भव्य मानस सम्मेलन में वृंदावन धाम से पधार रहे भारत के जाने माने संत सनातन ध्वजावाहक श्री अग्रपीठाधीश्वर , मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज अपराह्न 3 बजे से अपने श्रीमुख से पंडाल में उपस्थित मानस प्रेमियों पर राम चरित मानस की कृपा बरसाएंगे। उक्त कार्यक्रम कल दिनांक 24 दिसंबर, 2025 को दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 7: 30 पर समाप्त होगा ठीक इसी प्रकार से अगले दिन 25 दिसम्बर को भी दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7: 30 तक आयोजित होगा। आज शास्त्री चौराहा स्थित अपने निज निवास पर उक्त दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए पूर्व सचिव भारत सरकार एवं मानस सम्मेलन के संरक्षक डॉ विश्वपति त्रिवेदी (रिटा.आईएएस) ने बताया कि,हम सभी जनपद इटावा वासियों का यह परम सौभाग्य है कि,भारत के इतने बड़े पूज्यनीय संत की देववाणी को सुनने का हमें अवसर प्राप्त होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि,इस भव्य मानस सम्मेलन में सहभागिता के लिए दूर दूर से भक्तगण कल 24 दिसंबर को नुमाइश पंडाल पहुंच रहे है एवं मानस सम्मेलन आने वा...

Etawah News: कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय किसान दिवस

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के इटावा परिसर स्थित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में किसान नेता भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप मे मनाई गई। जिस पर एक छोटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया ।   कार्यक्रमका शुभारंभ डॉ. जे पी यादव और डॉ. के के पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के संक्षिप्त जीवन परिचय से किया। वहीं दुग्ध एवं मत्स्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजीत सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी साहब भूमि सुधारों के प्रमुख सूत्रधार थे एवं जोत अधिनियम लाकर किसानों के लिए कार्य करते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने अपनी अगुवाई में सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों, अधिकारियों से राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी के सम्मान में एक छोटी मैराथन में भाग लिया। इस मैराथन में अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. जे पी यादव, डॉ. के के पटेल, श्री सत्येंद्र पाल, इंजी. मलीहा खानम, डॉ ...

पार पट्टी की जनता का विश्वास दौलत सिंह बघेल।

ब्यूरो संवाददाता उदी/इटावा : दौलत सिंह बघेल को पार पट्टी की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। दोनों सिंह बघेल ने क्षेत्र में सम्मान और विकास की नई परिभाषा स्थापित की है, जिससे जनता उनके साथ खड़ी है। अगर इसी तरह जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे क्षेत्र के लिए एक मजबूत नेता साबित होंगे और विकास के नए काम करेंगे। दौलत सिंह बघेल के नेतृत्व में पार पट्टी की जनता ने एकजुट होकर उनका समर्थन किया है। उनकी इस लोकप्रियता के पीछे उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और क्षेत्र के प्रति उनकी समर्पण भावना है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे जनता को लाभ हुआ है। - क्षेत्र में सड़क, बिजली,पानी और शिक्षा की सुविधाओं में सुधार। - स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना। - क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना। - क्षेत्र के विकास के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना। दौलत सिंह बघेल की लोकप्रियता का एक और कारण है उनकी सरल और सुलभ स्वभाव। वे हमेशा जनता के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। उनकी इस समर्पण भावना ने उन्हें पार पट्टी की जनता का चहेता बना दिया है।।

Etawah News : राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : यमुना तट पर कला, संस्कृति एवं विकास  यात्रा की अग्रदूत जनपद प्रदर्शनी एवं इटावा महोत्सव में भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के अध्यक्ष एवं पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ कैलाश चन्द्र यादव के संयोजन में "राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता"  का आयोजन हुआ जिसका मां वीणावादिनी के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं उपस्थित लोगों द्वारा एकसुर में "सम्पूर्ण वन्देमातरम गायन" के साथ विधिवत शुभारम्भ हुआ।  इस प्रतियोगिता में जनपद के कई विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र–छात्राएँ एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे - प्रथम स्थान : नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स। द्वितीय स्थान : पांकुनवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा , एसएस मेमोरियल स्कूल सैफई एवं सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इटावा तृतीय स्थान : अर्चना मेमोरियल स्कूल, इटावा एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मुकेश यादव  ( सह जिला विद्यालय निरीक्षक) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन य...

Etawah News: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति की बैठक में कार्य समिति का विस्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में फ़्रेंड्स कॉलोनी स्थित मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति के आवास पर आयोजित की गई।  बैठक का संचालन जिला प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर द्वारा जारी किए गए समिति के प्रमाण पत्र एवं पहिचान कार्ड वितरण करके सभी पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति ने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौक़े पर मंडल प्रभारी सन्तोष कुमार राजपूत, महिला ज़िलाध्यक्ष अर्चना कुशवाह, महामंत्री पंकज कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला उपाध्यक्ष विकास शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी इकरार अहमद, शहर अध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Etawah News : अटल प्रतिमा की मुद्रा बदलाव एवं उद्घाटन को लेकर भाजपा नेता बैठे अनशन पर

ब्यूरो संवाददाता इटावा : डीएम चौराहा स्थित अटल पथ पर स्थापित की गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के स्वरूप को लेकर विवाद सामने आया है। प्रतिमा को अटल जी की गरिमा के अनुरूप न बताते हुए भाजपा नेता शरद बाजपेई अपने दर्जनों समर्थकों के साथ अनशन पर बैठ गए हैं।   रविवारसुबह करीब 11 बजे शुरू हुए अनशन के दौरान शरद बाजपेई ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा यदि सावधान मुद्रा में स्थापित की जाए तो वह अधिक प्रभावशाली और सम्मानजनक प्रतीत होगी। वर्तमान में स्थापित प्रतिमा की मुद्रा तो आकर्षक है और न ही जनता की भावना के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी इटावा को लिखित प्रत्यावेदन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक प्रतिमा के स्वरूप में बदलाव को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।  प्रशासन की उदासीनता से नाराज होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। भाजपा नेता ने कहा कि आगामी 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है, लेकिन जब तक प्रतिमा के स्वरूप में बदलाव नहीं किया जाता, तब तक वे अनावरण का विरोध करेंगे और अ...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...

Etawah News : अत्यधिक सर्दी एवं बढ़ते कोहरे को देखते हुए शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग पूरी हुई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद इटावा के पदाधिकारियो द्वारा जिलाधिकारी महोदय से मिलकर उन्हें अवगत कराया कि जनपद में सर्दी और कोहरे का प्रकोप निरन्तर बढ़ता जा रहा हैं शून्य दृश्यता और पारा गिरने के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा हैं। सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों को जल्द ही घरों से अध्ययन हेतु निकलना पड़ता हैं। संगठन के संरक्षक एवं प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने बताया कि इस समय अभिभावकों को अपने बच्चों के खराब स्वास्थ्य होने एवं कोहरे के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते अध्यधिक चिन्ता सता रही हैं। मौसम विभाग के द्वारा जारी खराब मौसम के पूर्वानुमान एवं विद्यार्थियों व अभिभावकों को स्वाभाविक रूप से होने वाली चिन्ता को सहानुभूतिपूर्वक देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान एवं प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से अपने संगठनों के माध्यम से शीतकालीन अवकाश घोषित करने की जनहित में जिला प्रशासन से मांग की जिसका जिला प्रशासन द्वारा ग...