Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

बिग बॉस प्रतिभागी व देश के चर्चित यूट्यूबर मृदुल तिवारी व नितिन पहुँचे सैफई

संवाददाता आशीष कुमार सैफई ( इटावा) देश के चर्चित यूट्यूबर, कॉमेडियन एवं लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी मृदुल का आज सैफई आगमन हुआ। उनके सैफई पहुँचते ही स्थानीय मीडिया जगत और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह के आवास पर मृदुल का उनके साथी कलाकार  नितिन के साथ जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह पत्रकार, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा, जिला महासचिव सुशील कांत, जिला सचिव पंकज राठौर, मनोज कुमार, आशीष कुमार, सोनू यादव  सहित कई गणमान्य लोगों ने मृदुल को फूल-मालाओं से सम्मानित किया  बड़ी संख्या में युवाओं ने मृदुल नितिन से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी ली।  मृदुल तिवारी और नितिन, मस्तानी की जोड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने अनोखे और देसी अंदाज़ के कॉमेडी वीडियो के लिए देश भर में चर्चित है। उनके वीडियो युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं और करोड़ो लोग उन्हें...

Etawah News: सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर/ इटावा : जसवंतनगर में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम विचारपुरा के पास हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।  घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंडी गेट फरुखाबाद मार्ग निवासी 20 वर्षीय आर्यन पुत्र शिवचरण अपने मित्र 20 वर्षीय बॉबी (पुत्र राजेंद्र, निवासी रमपुरा, थाना ऊसराहार) के साथ बाइक से जसवंतनगर जा रहा था। ग्राम विचारपुरा के पास हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोगवश, उसी समय जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह इटावा से जसवंतनगर लौट रही थीं। घटनास्थल पर भीड़ देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवाया। बिना देरी किए, उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। जसवंतनगर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बॉबी की...

Etawah News: कलश यात्रा के साथ बसन्त महोत्सव श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ प्रारंभ

संवाददाता आशीष कुमार  जसवंतनगर/इटावा : कस्बा में स्थित श्री श्री 1008 खटखटा बाबा की कुटिया पर बसन्त महोत्सव श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन का शुभारंभ, कस्बा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।  विवरण के अनुसार कुटिया के महंत मोहन गिरी महाराज ने बताया कि कलश यात्रा में चार सौ इक्यावन कलश जिसमें सोलह मिट्टी के कलश अपने सिर पर रखकर महिलाओं ने कस्बा में भ्रमण किया यह यात्रा बड़े चौराहा से होते हुए कैला गमा देवी मंदिर, जैन मोहल्ला, फक्कड़पुरा होते हुए बिल्लैया मठ के रास्ते खटखटा बाबा कुटिया पंडाल में आकर सम्पन्न हुई इस पैदल यात्रा के दौरान नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कलश यात्रा का स्वागत किया डीजे बैंड बजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री कोकिल पुष्प जी महाराज के द्वारा कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कथा में यज्ञपति पंकज पुरवार एवं साधना पुरवार होगे। कथा का शुभारंभ 14 जनवरी बुधवार को सम्पन्न हो गई है अतः अगले दिन कथा का प्रारंभ 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को समय एक बजे हो जाएगी। कथा का समय दोपहर एक बजे से पांच तक होगा। कथा का समापन 21 जनवरी 2026 बुधवा...

Etawah News: नीति आयोग विशेषज्ञ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर पर मंगलवार की शाम नीति आयोग के विशेषज्ञ अमरेंद्र सिंह राठौर ने निरीक्षण किया। वे लगभग 3 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लैब सहित अन्य कक्षों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों तथा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय मौजूद सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह से विशेषज्ञ राठौर ने स्वास्थ्य केंद्र की वर्तमान स्थिति, मरीजों की संख्या, प्रसव सेवाओं, आपातकालीन सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड मशीन को शीघ्र चालू कराने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को जांच के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही बॉर्डर एरिया से संबंधित आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण व सामग्री शासन स्तर से शीघ्र मंगवाने के लिए प्रस्ताव भेजने को भी कहा। विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया और इसमें किसी भी प्रकार की ला...

Etawah News : पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ब्यूरो संवाददाता इटावा : पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित भाषण, निबंध और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। यदि युवा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तो वे न केवल अपना बल्कि देश का भविष्य भी उज्ज्वल बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना की और उन्हें निरंतर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

Etawah News : राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित हुई दौड़

ब्यूरो संवाददाता इटावा: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय इटावा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर अधिष्ठाता डॉ  डी. सिंह के नेतृत्व में एक दौड़ का आयोजन रन फॉर स्वदेशी के नाम से किया गया जो कि महाविद्यालय के अकादमिक परिसर से शुरू होकर जिला अस्पताल होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई।  रन फॉर स्वदेशी दौड़ में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया इस दौड़ में डॉ अजीत सिंह, अधिष्ठाता मत्स्य एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, डॉ के के पटेल, डॉ टी के माहेश्वरी, सत्येंद्र पाल सहित सभी टीचिंग स्टाफ एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Etawah News : इटावा मैराथन का हुआ सफल आयोजन।

संवाददाता-रिषीपाल सिंह इटावा में आयोजित मैराथन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री जी भी गरिमामयी उपस्थिति के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता रहे। उनके साथ प्रशांत राव चौबे, जितेन्द्र जी, सोमेंद्र सिंह संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिपू चौधरी, आयुष राज, प्रेमदास कठेरिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैराथन आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्कार गुप्ता नगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं चित्रा परिहार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में 2400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें इटावा सहित प्रदेश के लगभग 60 जिलों से आए युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मैराथन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे हुई, जिसे प्रभारी मंत्री जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रवि यादव, द्वितीय स्थान मोहित यादव एवं तृतीय स्थान श्रीकांत यादव ने प्राप...

Etawah News: चेहरा ढककर आभूषणों की दुकानों पर प्रवेश की अनुमति नही : इब्जा

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन एवं इब्जा सेक्रेटरी राजीव चन्देल ने प्रदेश में हो रही सर्राफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानो पर घटनाओ को देखते हुये इटावा में सभी सर्राफा व्यवसायियों से अलर्ट रहने को कहा है और सर्राफा प्रतिष्ठानो पर ग्राहकों को हेलमेट, अंगोछा, घूंघट, नकाब हटाकर ही शोरूम में प्रवेश करने दे, किसी भी प्रकार से चेहरा छिपाकर प्रतिष्ठान में प्रवेश वर्जित है के स्टिकर लगा कर जागरूक करते हुये बताया किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्तियों को किसी भी दशा में प्रतिष्ठान में प्रवेश नही दे साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे उसकी सूचना पुलिस को दे।

Etawah News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में तमंचे सहित किया गिरफ्तार

बसरेहर/इटावा इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य मात्र 3 घंटे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद, 10 जनवरी 2026 जनपद में अपराधों पर क्रैकडाउन अभियान के तहत इटावा पुलिस ने कमाल कर दिखाया। थाना बसरेहर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रशांत पुत्र रमेश चन्द्र उर्फ लल्ला को मात्र 3 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। घटना का संक्षिप्त विवरण: थाना बसरेहर क्षेत्रांतर्गत वादी ने बताया कि उसकी पुत्री घर के बाहर मोहल्ले में खेल रही थी, तभी पड़ोस का लड़का प्रशांत पुत्र रमेश चन्द्र ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 65(2) BNS एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशों के क्रम में 10.01.2026 को थाना बसरेहर पुलिस भ्रमणशील थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना मिली कि आरोपी भागने के उद्देश्य से अकबरपुर कट की तरफ आ रहा है। कल्ला बाग से अकबरपुर रोड पर ग्राम लालपुरा जाने व...

Etawah News: स्व. राजपाल सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

संवाददाता आशीष कुमार  सैफई/इटावा : समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ रहे, नेताजी मुलायम सिंह यादव के अनुज स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि सैफई में श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक माहौल के बीच मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग सैफई पहुंचे और स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव के भाई अभयराम यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, करहल विधायक तेज प्रताप यादव, सैफई ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव सहित अनेक प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य, पवन यादव, चंदगी राम यादव, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।...

Etawah News : शिवपाल सिंह यादव ने प्रेरणा स्थल का किया उद्घाटन

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर : विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेरणा कैंटीन सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया।" इन कार्यों में ब्लॉक प्रमुख कक्ष, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक कक्ष का उद्घाटन शामिल था। इसके अतिरिक्त, विभिन्न निर्माण कार्यों के शिलालेखों का लोकार्पण किया गया और प्रेरणा स्थल में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और लोकतंत्र पर लगातार प्रहार किया जा रहा है और भाजपा सरकार संवैधानिक, कानूनी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं करती। यादव ने आउटसोर्सिंग नौकरियों में अनियमितताओं का भी जिक्र किया, जहां कागजों में 14 हजार रुपए का वेतन दिखाया जाता है, लेकिन कर्मचारियों को केवल 8 हजार रुपये मिलते हैं। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी, चरम पर पहुंच चुकी महंगाई और लगातार बढ़ते कर्...

JS विश्विद्यालय शिकोहाबाद की मान्यता हुई रद्द, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर दी जानकरी

ब्यूरो संवाददाता   यूपी के फिरोजाबाद में जेएस यूनिवर्सिटी की मान्यता अब रद्द हो चुकी है, अब यहां पढने वाले छात्रों का क्या होगा ये जानकर छात्र परेशान है. आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. इस बैठक में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 14 प्रस्ताव आए थे, जिनमें से 13 पास कर दिए गए. वैसे तो कैबिनट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए लेकिन इनमें एक फैसला प्रमुख था जो शिकोहाबाद के जेएस यूनिवसिर्टी की मान्यता समाप्त करने से जुड़ा हुआ था । अब आपको बताते हैं कि जेएस यूनिवसिर्टी को क्यों बंद किया जा रहा है? दरसल उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जांच में बेहद गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं,यूनिवर्सिटी ने नियमों को ताक पर रखकर बीपीएड कोर्स की फर्जी और बैक डेट में मार्कशीट और डिग्रियां बांटीं थी इन फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती-2022 में किया गया था. इस मामले में राजस्थान पुलिस की जांच के बाद यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. सुकेश यादव और कु...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News: सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज भी सामाजिक बराबरी की राह दिखाता है: संजीव शाक्य

संवाददाता: आशीष कुमार  इटावा: देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला इटावा के शहीद स्थल पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से चर्चा की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि “सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। आज भी जब बेटियों की पढ़ाई, दलित-पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं, तब फुले जी के विचार पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं।” कार्यक्रम म...