Skip to main content

Posts

Etawah News: डी.वी.एस मेमोरियल स्कूल में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

ब्यूरो संवाददाता इटावा : छात्र पर्यावरण संसद के तत्वावधान में आज डी वी एस मेमोरियल स्कूल नगला मर्दान , कटैया पुर मंदिर , इटावा में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र प्रबंधक पान कुंवर इंटर नेशनल स्कूल , विशिष्ट अतिथि डॉ मुकेश सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने पौधा रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पूर्व एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक डॉ ब्रजवीर सिंह , प्रधानाचार्य अखिलेश भदौरिया एवं अन्य शिक्षक साथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बोलते हुए अतिथियों ने पर्यवारण संरक्षण पर जोर दिया।  डॉ कैलाश चंद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की जरूरत है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस गंभीर विषय पर विचार करते हुए अपने समर्पित प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर डॉ मुकेश ने कहा कि पौधे लगाना और उनकी देखरेख करना हमें अपनी दिनचर्या में सम्मिलित कर लेना चाहिए। प्रधानाचार्य अखिलेश भदौरिया ने अंत में प्रतीक चिन्ह एवं पटका देकर अतिथियों का सम्मान किया।

Etawah News: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, दो सगी बहनों की मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें एंबुलेंस ट्रक में पीछे से घुस गई , जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार , आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली एम्स से मिर्जापुर जा रही एंबुलेंस चालक को झपकी आने पर ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें मरीज आस्था सिंह ( 22) और अदिति सिंह पुत्री कृष्णकांत निवासी जगदीशपुर मवैया थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं , एंबुलेंस   चालक बृजेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया , जबकि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि   एंबुलेंस मरीज को दिल्ली से लेकर मिर्जापुर जा रही थी। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई , जिसमें दोनों बहनों की मौत हो गई।

Etawah News: स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे, बाइक सवार फरार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तेज रफ्तार से जा रही स्वर्ण जयंती झारखंड एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई। इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन से टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। लगभग 35 मिनट तक अप ट्रैक बाधित रहा। गोमती व अजीमाबाद एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। आरपीएफ ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। हटिया से आनंद विहार जा रही गाड़ी संख्या 12873 अप स्वर्ण जयंती झारखंड एक्सप्रेस इटावा जंक्शन से गुजरने के बाद जब गेट नंबर 28 बी राम नगर रेलवे क्रॉसिंग से पास हो रही थी इसी बीच बंद गेट से एक युवक अपनी बाइक (UP75AH5077) निकाल रहा था ट्रेन को आता देख वह आनन-फानन में अपनी बाइक रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ कर भाग गया। ट्रैक पर बाइक पड़ी होने के चलते झारखंड एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई और काफी दूर तक खिची चली गई जब तक ट्रेन के ड्राइवर के द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए तब तक बाइक के परखच्चे उड़ चुके थे। ट्रेन के इंजन में फंसे बाइक के टुकड़ों को एकत्रित किया गया और उसके बाद ट्रेन स्टाफ के साथ टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन को चेक किया। इसक...

Etawah News: डीपीएस में ए आई आधारित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: नेशनल हाइवे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 व 10 के लगभग 150 छात्र छात्राओं के साथ नोएडा की कम्पनी आईबीएम स्किल्स बिल्ड द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईबीएम स्किल्स बिल्ड इंस्टिट्यूट नोएडा से आई श्वेधा राय ने छात्र छात्राओं को ए आई पर विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि, आज दुनियाँ भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कई देश बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे है जिससे कि, भविष्य में मानव आधारित कार्यो पर दुनियाँ की निर्भरता सीमित हो और समय की बचत भी हो। उन्होंने बताया कि,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या होती है कैसे काम करती है हम रोज की जिंदगी में कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर रहे है। इस क्षेत्र में क्या क्या अवसर है। छात्र छात्राओं ने भी प्रश्न काल मे एक्सपर्ट एजुकेटर से कई सवाल किये जैसे कि स्मार्ट फोन कैसे चेहरा पहचान लेता है फिंगर प्रिंट सेंसर, रोड स्पीड सेंसर कैसे काम करता है वाशिंग मशीन में अलग अलग कमांड कैसे काम करती है । उक्त कार्यशाला में सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण प...

Etawah News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में शिवपाल सिंह यादव ने 46 विकास कार्यों का फीता काटकर किया लोकार्पण

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर:  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी व महंगाई चरम सीमा पर है जिसके विरूद्ध आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के लिए तैयार रहें। यादव बुधवार को यहां क्षेत्र पंचायत की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली की वह शुरू से ही प्रशंसा करते आए हैं,आज भी करता हूं, मगर अफसरशाही प्रदेश की जनता को लूटने में जुटी है, हर तरफ भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। आम जनता की कोई सुनवाई नही है। बिजली संकट से त्राहि त्राहि मची हुई है । थानों-तहसीलों में जनता की सुनवाई नही हो रही। क्षेत्र पंचायत की इस बैठक में भाग लेने आए शिवपाल सिंह ने 2 करोड़ 80 लाख से निर्मित 46 विकास कार्यों का लोकार्पण फीता काटकर और शिलापट्टीकाओं के आनावरण के साथ किया। इसके अलावा 1 करोड़, दो लाख राशि के 16 विकास कामों का शिलान्यास भी किया।  उन्होंने  अपनी विधायक निधि से  प्रस्तावित 7 अन्य कार्यों की शिला पट्टिका अनावरित कीं।  खंड विकास अधि...

Etawah News: घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिडे

सवाददाता मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर: नगर के मोहल्ला रामलीला की मड़ैया में घर के सामने खड़े वाहनों को हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए वही एक पक्ष से पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षी दबंग लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। उसने शिकायती पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।  मुन्नी देवी पत्नी छुन्ना लाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके घर के सामने एक फ्लोर मिल बना हुआ है। जिसका मालिक सत्य प्रकाश निवासी मोहल्ला जैन मंदिर जसवंतनगर है बीती रात करीब 9 बजें फ्लोर मिल से आटे की बोरिया ले जाने को बड़े वाहन खड़े हुए थे पीड़िता के पति मुन्ना लाल ने जब उनसे यह कहा कि घर के सामने से निकलने का रास्ता नहीं है गाड़ियां थोड़ी  आगे बढ़ा लो तो इस बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई इस पर विपक्षी सत्य प्रकाश व उसके साथियों ने औरतों की मारा पीटी की। जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर बीमार हो गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके घर में आग भी लगाई जिससे कीमती सामान जल गया। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्र...

Etawah News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने किया औचक निरीक्षण

सवादाता: मनोज कुमार इटावा/जसवंतनगर: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव बुधवार की सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर पहुॅचकर उसका निरीक्षण किया तथा विधायक निधि से दी गई धनराशि द्वारा खरीदे गये सामान की जानकारी ली इस दौरान उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि उनके द्वारा जो धनराशि सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के लिए उपकरण खरीदने को दी गई थी उस सामान को नही खरीदा गया और धनराशि को बापस कर दिया गया है।  इस दौरान क्षेत्रीय लोगो ने सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था कराने की माग की श्री यादव सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर पहुॅचे जहां पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी बीएल संजय तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 सुशील यादव ने उन्हे बुके भेंट कर स्वागत किया इसके बाद उन्होने प्री ओपरेटिव वार्ड , ओटी, एनबीएचयू, कोराना बार्ड तथा महिला बार्ड मे जाकर उनसे पूछताछ की तथा उन्होने बताया कि उनके द्वारा जसवंतनगर तथा ताखा सीएचसी को 20-20 लाख रूपये की धनराशि अपनी निधि से दी थी उसका आपने क्या सामान खरीदा है इसपर अधीक्षक डा0 सुशील यादव ने बताया दोनो सीएचसी पर ऑक्स...