Skip to main content

Posts

Etawah News : नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में गरबा-रास का जलवा

संवाददाता आशीष कुमार इटावा   जसवंतनगर: चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में सोमवार की शाम रंगारंग गरबा-रास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। कॉलेज कैंपस उत्साह, उमंग और परंपरा की खुशबू से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव, प्रबंधन सदस्य आरती यादव और स्वधा हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. अंजली यादव मौजूद रहीं। मंच पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक और पारंपरिक गरबा प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। अनुज मोंटी यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना का विकास करते हैं। डॉ. रीमा शर्मा ने इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का माध्यम बताया। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्य अशांक हनी यादव, संस्था के डायरेक्टर डॉ. संदीप पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, गौरव भदौरिया और मनीष चौधरी भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल...

Etawah News: रामलीला में संजीवनी प्रसंग ने बांधा समा

संवाददाता आशीष कुमार इटावा  जसवंतनगर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मैदानी रामलीला में सोमवार की रात मेघनाथ के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होने और हनुमान द्वारा संजीवनी लाने का प्रसंग मंचित किया गया। इस भावुक दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला की शुरुआत वानर सेना द्वारा नल-नील के सहयोग से समुद्र पर सेतु निर्माण और लंका की सीमा में प्रवेश से हुई। इसी बीच रावण दरबार में विभीषण ने भाई को समझाने का प्रयास किया कि वह प्रभु श्रीराम से बैर न करे और माता सीता को लौटा दे। किन्तु अहंकारी रावण ने उसकी बात को ठुकरा कर अपमानित किया। इसके बाद विभीषण प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं। फिर रामदूत अंगद रावण दरबार में पहुंचे और उसे माता सीता को लौटाने का संदेश दिया। रावण और अंगद के बीच लंबा संवाद हुआ। अंगद ने दरबार में पैर जमाकर चुनौती दी कि यदि कोई उसका पैर हटा देगा तो श्रीराम बिना युद्ध किए लौट जाएंगे। रावण सहित उसके पराक्रमी योद्धा भी असफल रहे। अंत में अंगद का संवाद—“मेरा चरण मत पकड़ो, यदि कल्याण चाहिए तो प्रभु श्रीराम का चरण पकड़ो”—सुनकर पूरा पंडाल जयघोष से गूंज उठा। उधर रावण न...

Etawah News : धू-धू कर जली रावण की सोने की लंका, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा रामलीला मैदान

संवाददाता आशीष कुमार इटावा  जसवंतनगर । विश्व प्रसिद्ध प्रथम मैदानी रामलीला के अंतर्गत रविवार की रात दर्शकों ने लंका दहन, वालि वध, रावण-हनुमान संवाद और अक्षय कुमार वध जैसी लोमहर्षक लीलाओं का सजीव मंचन देखा। मैदान में उपस्थित हज़ारों दर्शकों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के नारों से आसमान गूंजा दिया। जैसे ही लंका जलती हुई दिखाई दी, दर्शकगण भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। हनुमानजी द्वारा रावण की सोने की लंका में आग लगाए जाने का दृश्य अत्यंत रोमांचक रहा। मंचन में यह दिखाया गया कि किस प्रकार हनुमानजी ने रावण के दरबार में सीता माता की वापसी के लिए आग्रह किया, किन्तु जब रावण ने अपमान करते हुए पूंछ में आग लगवाई, तो हनुमान जी ने समूची लंका को धू-धू कर जला दिया। प्रमुख लीलाएं:वालि वध एवं सुग्रीव का राज्याभिषेक हनुमान का समुद्र पार कर लंका पहुंचना अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट अक्षय कुमार वध रावण-हनुमान संवाद लंका दहन संवाद में दर्शन और नीति का अद्भुत समागम लीला के दौरान जब रावण ने हनुमान जी से पूछा, "कवन तें कीसा..." तो हनुमानजी ने उत्तर दिया क...

Etawah News: जसवंतनगर में अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का भव्य स्वागत

संवाददाता आशीष कुमार इटावा  जसवंतनगर । शनिवार सांय काल नगर स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का आगमन हुआ। यह पवित्र रथ जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्मस्थान अयोध्या से चलकर आया है। गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में मंदिर निर्माण कार्य की प्रेरणा लेकर पहुँचे इस रथ का नगर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धांलुओं ने रथ पर विराजित भगवान आदिनाथ के दर्शन व आरती की रथ में चार इंद्र—राजकमल जैन, अमीर जैन,मनोज जैन,विनोद विनीत जैन, विराजमान रहे। इस दौरान अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर हेतु श्रद्धालुओं ने जिनमूर्ति प्रदान की। जिनमें अमीर चंद्र शोभा जैन, हेमचंद अंकित जैन और नितिन जैन बैंक का विशेष योगदान रहा। रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से कैला मइया रोड, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए पिंक बूथ तक सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “अयोध्या तीर्थ” के नारे और “भगवान आदिनाथ” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। कार्यक्रम का संचालन अकलंक शास्त्री जी द्वारा किया गया।गौरतलब है कि अयोध्या जैन समाज का शाश्वत तीर्...

Etawah News : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सैफई पीजीआई रेफर,

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा / जसवंतनगर : शनिवार देर शाम लगभग 7 बजे जसवंतनगर क्लब के पास हाईवे स्थित सर्विस रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक मारुति ईको कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार विकास यादव पुत्र प्रेम सिंह निवासी गढ़ी जालिम, जो स्वधा हॉस्पिटल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत हैं और ड्यूटी पर जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास यादव का दाहिना पैर और दाहिना हाथ टूट गया, साथ ही सिर में भी गंभीर चोट आई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लाया गया। यहाँ डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की तेज रफ्तार और विपरीत दिशा से आना हादसे का मुख्य कारण था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Etawah News : मर्यादा रेखा की पार,साधू भेष धारण कर रावण ने किया माता सीता का किया हरण।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा / जसवंतनगर: जसवंतनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव में मारीच वध, सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। राामलीला में सीता हरण की लीला को देखने के लिए पूरा लीला ग्राउंड खचाखच भरा हुआ था रामलीला मैदान में जैसे ही भगवान श्रीराम का रथ पहुँचा वैसे ही लीला का मंचन शुरू हो गया। पंचवटी में सीता सोने का मृग देखकर उसको लाने के लिए राम से कहती है। राम सोने के मृग के पीछे जाते है। जैसे ही राम मृग मारीच पर बार छोड़ते है, तो वह राम-राम कहकर पुकारता है। अनहोनी की आशंका से सीता लक्ष्मण से राम की खोज करने के लिए भेजती है। लक्ष्मण सीता की रक्षा हेतु एक लक्ष्मण रेखा खींचते है और सीता की आज्ञा से श्रीराम की खोज में चले जाते है। रावण साधु का वेश बनाकर सीता से भिक्षा मांगता है माता सीता अंदर से ही रावण को भिक्षा देती है, लेकिन रावण अंदर से भिक्षा लेने की मना कर देता है रावण कहता है।भिक्षा देनी हो तो बाहर आकर दो, घर आये साधु को नीच की भांति साधु का अपमान कर रही हो में त्रिकाल दर्शी हूँ और अभी तुम्हारे पति हिरण के पीछे भाग रहे थे इतना सुन सीता माता मर्यादा की सीमा को लांघ देती ...

Etawah News : तुलसी की वाद विवाद प्रतियोगिता पानकुंवर में आयोजित हुई।

ब्यूरो संवाददाता   इटावा : स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत बनाने को संकल्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज पानकुंवर इण्टरनेशनल स्कूल मानिकपुर मोड पर "सोशल मीडिया का विद्यार्थी जीवन में महत्व" इसके प्रभाव/दुष्प्रभाव नामक विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता" का आयोजन इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों के मध्य हिन्दी में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कैलाश चन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को राष्ट्र भाषा हिन्दी का महत्व समझाते हुए कहा कि  "हिन्दी हमारे देश की माथे की बिन्दी  हैं। हिन्दी हमारी शान, हिन्दी है अभिमान"  हम सभी को मातृभाषा का सम्मान तो करना ही चाहिए साथ ही इसके व्याकरण को भी विद्यार्थियों को समझना चाहिए। आज आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन सुरेश चन्द्र यादव ने परिषद सदस्यों के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनसे आग्रह किया कि विद्यालय में  समय - समय पर विद्यार्थियों के लिए शिक्षाप्रद कार्यक्रम अवश्य ही आयोजित कराते रहें ताकि व...